साहिबगंज जेल में बंद दो कैदियों ने किया छठ, जेल के अंदर ही की गई विशेष व्यवस्था


साहिबगंज जेल में बंद दो कैदियों ने किया छठ, जेल के अंदर ही की गई विशेष व्यवस्था

साहिबगंज : मंडल कारा, साहिबगंज में बंद दो कैदियों द्वारा नेम-निष्ठा का महापर्व छठ पूरे विधि-विधान व श्रद्धा के साथ मनाया गया। जेल में दो पुरुष बंदी सुजीत सिन्हा व इस्माइल अंसारी ने सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व पूरी श्रद्धा-विश्वास और नेम-निष्ठा के साथ किया।

दोनों बंदियों द्वारा किए जा रहे छठ पर्व को लेकर जेल प्रशासन ने व्रती बंदी को पूजन एवं अर्घ्य हेतु आवश्यक फल, प्रसाद, दीप, वस्त्र, बांस की सूप, टोकरी सहित अन्य पूजन सामग्री उपलब्ध कराया। साथ ही अर्घ्य हेतु विशेष व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई,

जहां अन्य कैदियों के साथ जेल अधिकारियों ने भी अस्तगामी एवम उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पण किया। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि छठ पर्व आस्था, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। मानवता के इस पर्व में हर किसी को अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अधिकार है।

प्रशासन का दायित्व है कि हम हर बंदी के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। जेल कर्मियों एवं अन्य बंदियों ने भी इस अवसर पर सहयोग किया तथा सामूहिक रूप से शांति, सौहार्द और समाज में सद्भावना के लिए मां छठ की पूजा-अर्चना की।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज जेल में बंद दो कैदियों ने किया छठ, जेल के अंदर ही की गई विशेष व्यवस्था"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel