बरकत खान बने साहिबगंज कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...
बरकत खान को कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं ने दी बधाई, एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे कार्यकर्ता
साहिबगंज : बरकतउल्लाह खान को साहिबगंज जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला व प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने कहा है कि उनके दुबारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है, क्योंकि वह स्वयं जिलाध्यक्ष रहते हुए भी एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं और कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके नेतृत्व में साहिबगंज कांग्रेस में एक नई जान आएगी। नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है।
इधर बरकत खान को नेतृत्व मिलने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र और सरफराज आलम ने एक दूसरे का मुंह मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि संगठन को अगर सही नेतृत्व मिले तो परिणाम बेहतर आते हैं। राजमहल प्रखंड महासचिव मोहम्मद सिफ़रान ने बरकत खान को साहिबगंज का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बरकत खान ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
0 Response to "बरकत खान बने साहिबगंज कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने..."
Post a Comment