कैसे मनाएंगे छठ? ओझाटोली घाट पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
साहिबगंज : आगामी छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुरानी साहिबगंज स्थित ओझा टोली गंगा घाट पर व्रत करने पर प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी उपायुक्त हेमन्त सती ने छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद दी।
उन्होंने बताया कि ओझा टोली गांव के समीप गंगा तट पर पानी का तेज बहाव, कटाव व गहराई की स्थिति और घाट अत्यंत खतरनाक होने के कारण उस घाट पर छठ व्रत करने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक घाटों की व्यवस्था करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अगल-बगल गांव स्थित कबूतरखोपी घाट, शकुंतला घाट , चानन घाट या अन्य घाटों पर छठ व्रत कर सकेंगे। छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छठ सेवा समितियों के साथ प्रशासन लगातार समन्वय बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि व्रत के दौरान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और गोताखोरों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

0 Response to "कैसे मनाएंगे छठ? ओझाटोली घाट पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध"
Post a Comment