जब सांसद ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?: बजरंगी महतो


जब सांसद ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?: बजरंगी महतो

साहिबगंज : पश्चिम बंगाल अंतर्गत जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निंदा की है। हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि राज्य में भाजपा नेताओं पर लगातार हमले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि नागराकाटा में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर कुछ लोगों ने सोमवार को हमला कर दिया था। हमले में सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की गई।

बजरंगी महतो ने एक वीडियो साझा करते हुए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग द्वारा उच्च स्तरीय मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग सरकार से की।

जिले के अन्य सामाजिक संगठनों ने भी हमले की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "जब सांसद ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?: बजरंगी महतो"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel