कल से होगी कार्तिक मास की शुरुआत, दीपोत्सव की रहेगी धूम
साहिबगंज : स्नान दान के पवित्र माह कार्तिक की शुरुआत 08 अक्टूबर, बुधवार से होगी। कार्तिक माह में कई त्यौहार आएंगे। इस दौरान करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, देवउठनी एकादशी सहित कई त्यौहारों की रौनक छाई रहेगी। स्नान-दान के साथ-साथ भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी यह माह विशेष फलदायी माना जाता है।
पवित्र कार्तिक माह की शुरुआत गुरुवार से होगी, जो 05 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक रहेगा। यह माह फेस्टिवल सीजन का आखिरी माह है। देवउठनी एकादशी से देवशयनी एकादशी के बीच चातुर्मास का यह आखिरी माह होता है। चातुर्मास के दौरान कई तीज-त्यौहार आते हैं।
देवप्रबोधिनी एकादशी के बाद बड़े पर्व-त्यौहारों का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद जनवरी में मकर संक्रांति के साथ ही पर्वों की शुरुआत होगी।
दीपोत्सव की रहेगी धूम
कार्तिक माह में दीपोत्सव की धूम रहेगी। धनतेरस से भाईदूज तक पर्वों की रौनक छाई रहेगी। इसी प्रकार झारखंड-बिहार, यूपी समाज का छठ पर्व भी कार्तिक माह में ही आएगा। पं. विपिन झा का कहना है कि कार्तिक माह भगवान विष्णु की आराधना के लिए विशेष फलदायी होता है।
इस माह में साधना, आराधना, जप आदि करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस माह कार्तिक माहात्म्य की कथा करने का विधान है। साथ ही, इस माह में तीर्थ स्थलों पर स्नान दान करने का भी विशेष महत्व है। इस माह पवित्र नदियों में स्नान करने से आयुष्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस माह गौ पूजन का भी विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी के दिन गोमाता की पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।
0 Response to "कल से होगी कार्तिक मास की शुरुआत, दीपोत्सव की रहेगी धूम"
Post a Comment