दिवाली पर बढ़ी मांग तो गेंदा फूलों ने लगाई छलांग, मांग बढ़ने से दाम 4 गुना तक बढ़े
साहिबगंज : दीपावली पर्व के चलते सभी बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोमवार को फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। सजावट और पूजा में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला गेंदा फूल इस समय लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जिसकी मांग बढ़ने से दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं।
बाजारों में गेंदा फूलों की मांग ऐसी बढ़ी की गेंदें के फूल ने भी लंबी छलांग लगा दी। गेंदें के फूलों की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमतों में भारी उछाल आया है। पहले जो गेंदा माला 20 से 25 रुपये में बिक रहा था, अब उसकी कीमत 100 से 125 रुपए प्रति माला तक पहुंच गई है। यह वृद्धि लगभग चार गुना है।
फूल विक्रेता श्याम सैनी ने बताया कि कोलकाता के अलावा वाराणसी से भी गेंदे की खेप मंगाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व को देखते हुए आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। लोग अपने घरों और मंदिरों को सजाने के लिए गेंदा फूलों की मालाएं खरीद रहे हैं।
अरुण ने बताया कि मांग बहुत ज्यादा है और फूल कम हैं, इसीलिए दुकानों में दाम आसमान छू रहे हैं। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक गेंदे की मांग बनी रहने की संभावना है। कई दुकानदारों ने बताया कि आगामी छठ पर्व तक फूलों के दाम में राहत की उम्मीद नहीं है।
0 Response to "दिवाली पर बढ़ी मांग तो गेंदा फूलों ने लगाई छलांग, मांग बढ़ने से दाम 4 गुना तक बढ़े"
Post a Comment