महिला लाभुकों के खाते में पहुँची ₹2500 की राशि, मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई


महिला लाभुकों के खाते में पहुँची ₹2500 की राशि, मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज जिले की महिला लाभुकों के खातों में ₹2500 की राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर वीडियो संदेश जारी कर सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब सभी बहन-बेटियाँ खुशियों के साथ त्यौहार मना सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने और त्योहारों में खुशियाँ जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि “मंईयां योजना” की किस्त समय पर पहुँचाने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की थी, जिसके बाद दीपावली से पहले ही राशि लाभुकों के खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस योजना की पिछली किस्त दुर्गा पूजा के समय भेजी गई थी। अब दीपावली से पहले दूसरी किस्त मिलने से महिलाओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "महिला लाभुकों के खाते में पहुँची ₹2500 की राशि, मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel