राजमहल प्रखंड प्रशासन और विधायक ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण


राजमहल प्रखंड प्रशासन और विधायक ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

साहिबगंज : महा त्यौहार छठ लोक आस्था, श्रद्धा और पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण संदेश देता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना करते हैं। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर परिषद प्रशासक दानिश हुसैन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन राजा ने राजमहल प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा के दौरान घाटों पर कचरा निस्तारण, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग और चिकित्सकीय सहायता केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकाय को साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, जबकि पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सहज, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण मिले। उन्होंने जोर दिया कि छठ पूजा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसे स्वच्छता और समर्पण के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "राजमहल प्रखंड प्रशासन और विधायक ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel