शरद पूर्णिमा आज, आज रात होगी धरती पर चंद्रमा की अमृतवर्षा
साहिबगंज : 6 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में यह रात बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन चांद अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर धरती पर अमृत बरसाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था।
इसीलिए इसे धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। पूर्णिमा की रात सिर्फ चंद्रमा देखने की नहीं, बल्कि अमृत बरसाने वाली रात्रि भी होती है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास से किए गए उपाय हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। वैज्ञानिक तथ्य है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है, जिससे उसकी चांदनी बेहद तेज और अमृतमयी हो जाती है।
कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण होते हैं। इसी वजह से लोग खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं, ताकि उसमें उस अमृत की ऊर्जा समा जाए। अगली सुबह वही खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी और चंद्रमा से जुड़े कुछ उपाय करने से धन, मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
0 Response to "शरद पूर्णिमा आज, आज रात होगी धरती पर चंद्रमा की अमृतवर्षा"
Post a Comment