भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर संत कुमार घोष ने केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां
साहिबगंज : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों को निर्णायक बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज को राष्ट्रीय गौरव दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें—
15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में राष्ट्रीय सम्मान (2021 से)।
रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक और स्वतंत्रता संग्रहालय की स्थापना।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सैकड़ों विद्यालय स्वीकृत।
वन धन योजना के अंतर्गत वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन व विपणन हेतु केंद्रों की स्थापना।
प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि क्षेत्र में समग्र विकास।
लक्ष्मी दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान।
पीएम आवास, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

0 Response to "भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर संत कुमार घोष ने केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां"
Post a Comment