संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन संविधान के सम्मान और संरक्षण की शपथ


संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन संविधान के सम्मान और संरक्षण की शपथ

साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल में दिनांक 25 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, उसके मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. रमज़ान अली ने भारतीय संविधान की निर्माण-प्रक्रिया, संविधान सभा की भूमिका, तथा मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के अधिकारों, समानता और न्याय की रक्षा करने वाला सशक्त माध्यम है।

डॉ. अमित कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, संविधान का अध्ययन करें, और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हुए समाज में सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें। कार्यक्रम में छात्र कुतुब ने एक प्रभावशाली कविता के माध्यम से संविधान के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

छात्रा डॉली ने संविधान दिवस मनाए जाने के ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों का सुंदर विश्लेषण किया। अपने संदेश में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को समान अधिकार, गरिमा, स्वतंत्रता और जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण के प्रति संकल्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार महतो, कर्मी मोहन सिंह, समित साहा, जयकर सिंह सहित कॉलेज के कई शिक्षक–कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संगोष्ठी सफल एवं सार्थक रही


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विचार-विमर्श संगोष्ठी का आयोजन संविधान के सम्मान और संरक्षण की शपथ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel