डीसी ने किया खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षित भंडारण पर दिया जोर
साहिबगंज : उधवा प्रखंड क्षेत्र में उपायुक्त हेमन्त सती ने झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रीढ़ माने जाने वाले गोदाम की व्यवस्था की विस्तृत जाँच की।
उपायुक्त ने पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आगत-निकासी पंजी, स्टॉक के आने और जाने के रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। साथ ही खाद्यान्न के सुरक्षित और वैज्ञानिक भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। डीलरों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी जाँच उन्होंने की।
निरीक्षण के बाद, उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित भंडारण और लाभार्थियों को वितरण के लिए समयबद्ध उठाव सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न आजीविका और कौशल विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों का जायजा लिया। सभी कार्यों के तेज़ व बेहतर क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

0 Response to "डीसी ने किया खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षित भंडारण पर दिया जोर"
Post a Comment