उधवा में प्रशासनिक कार्रवाई: दलदली विद्यालय में लापरवाही पर कड़ा एक्शन
साहिबगंज : उधवा प्रखंड में उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। उन्होंने दलदली विद्यालय सहित कई शैक्षणिक, स्वास्थ्य और खाद्यान्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों की सामूहिक अनुपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना में घोर लापरवाही सामने आई।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति भंग कर दी गई। उन्होंने जल्द ही नई समिति के गठन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा और बच्चों के हित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहनपुर विद्यालय पहुंचे,
जहां उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था की जांच की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का सत्यापन किया। इसके अलावा उपायुक्त ने खाद्यान्न गोदाम के PDS स्टॉक और भंडारण की जांच की। यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार का स्पष्ट संदेश है।

0 Response to "उधवा में प्रशासनिक कार्रवाई: दलदली विद्यालय में लापरवाही पर कड़ा एक्शन"
Post a Comment