पारिवारिक विवाद पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे सुलझाएंगे मतभेद


पारिवारिक विवाद पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे सुलझाएंगे मतभेद

तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य के बीच चल रहे विवाद पर आखिरकार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि परिवार के भीतर मनमुटाव हुआ है, लेकिन इसे “घर का मामला” बताते हुए स्पष्ट कहा कि समस्या का समाधान परिवार के भीतर ही किया जाएगा।

करीब चार घंटे चली इस बैठक में राबड़ी देवी, मीसा भारती, जगदानंद सिंह सहित RJD के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी बैठक में तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता भी चुना गया। लालू यादव ने तेजस्वी की मेहनत और चुनाव अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

बैठक में चुनावी नतीजों पर गहन समीक्षा की गई। कई नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदान से ठीक पहले कई क्षेत्रों में हेरफेर हुआ, जिसके कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस मुद्दे पर गठबंधन दलों के साथ मिलकर आगे की कानूनी रणनीति तैयार की जाएगी।

243 सीटों में से सिर्फ 25 सीटें जीतने के बाद RJD कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ झलक रही है। हालांकि, लालू यादव ने संकेत दिया कि परिवार और पार्टी दोनों स्तरों पर समाधान की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "पारिवारिक विवाद पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे सुलझाएंगे मतभेद"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel