रुष नसबंदी अभियान की शुरुआत, 'सारथी ऑन व्हील' वाहन को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी
साहिबगंज : पुरुष नसबंदी अभियान 2025 की शुरुआत के तहत शुक्रवार को एक "सारथी ऑन व्हील" जनजागरूकता वाहन को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोगों में जागरूकता फैलाने और नसबंदी के बारे में सही जानकारी प्रदान करने के लिए है।
"सारथी ऑन व्हील" वाहन का उद्देश्य जिले में पुरुष नसबंदी के बारे में जनजागरूकता पैदा करना है। यह वाहन एक चलता-फिरता सूचना केंद्र होगा, जो लोगों को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में जागरूक करेगा।
कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि पुरुष नसबंदी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुरुषों को नसबंदी के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम जिलान्तर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में किया जाना है।
सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम सहिया के साथ आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से अपने क्षेत्र के इच्छुक योग्य दंपत्ति को चिन्हित कर अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में पुरुष नसबंदी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की ओर से पुरुष नसबंदी करने वाले को 3000 रूपए प्रोत्साहन राशि तथा प्रेरक को 300 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

0 Response to "रुष नसबंदी अभियान की शुरुआत, 'सारथी ऑन व्हील' वाहन को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी"
Post a Comment