झारखंड में भी जल्द लागू हो SIR: संत कुमार घोष, देश भर में SIR लागू करना समय की मांग
साहिबगंज : हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर झारखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण {SIR} लागू करने की मांग की है। साथ ही देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भारत निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि संथाल परगना में फर्जी आधार कार्ड से मतदाता सूची में अवैध घुसपैठ के कई गंभीर मामले सामने आए हैं। इस गंभीर मुद्दे को हल करने के लिए झारखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। सरकार के इस कदम से चुनावी शुचिता और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सटीकता के लिए दोहराए गए या अवैध नाम हटाना, भ्रष्टाचार रोकना, बाहरी घुसपैठ रोकना और नागरिकों का अधिकार सुनिश्चित करना ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुख्य ध्येय है। आगे केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर से न सिर्फ साहिबगंज जिला, बल्कि यह देश के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि साहिबगंज सहित संथाल परगना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्डों के माध्यम से मतदाता सूची में अवैध घुसपैठियों के नाम दर्ज होने की अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे चुनावी शुचिता और राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में है। एसआईआर से लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास मजबूत होगा।

0 Response to "झारखंड में भी जल्द लागू हो SIR: संत कुमार घोष, देश भर में SIR लागू करना समय की मांग"
Post a Comment