साहिबगंज में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंढ़ में आई कमी, दिन में धूप की तल्खी महसूस
साहिबगंज : जिले भर में पिछले दो दिनों से ठंढ़ में कुछ कमी आई है और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को साहिबगंज का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले बुधवार को यह 18.3 डिग्री सेल्सियस था।
विभिन्न प्रखंडों में भी न्यूनतम औसत तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अब दिन में धूप की तल्खी महसूस हो रही है, जबकि रात में भी कनकनी में कमी आई है। शहर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों रात में कुहासा छा रहा है। हालांकि, सुबह होते ही मौसम पूरी तरह से साफ हो रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि आनेवाले दो दिनों तक साहिबगंज में सुबह कुहासा छाया रहेगा। इसके बाद आसामान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, रविवार को दिन में मौसम साफ रहने की जानकारी विभाग ने दी है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

0 Response to "साहिबगंज में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंढ़ में आई कमी, दिन में धूप की तल्खी महसूस"
Post a Comment