साहिबगंज: 21 मोबाइल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
21 मोबाइल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Sahibganj News: साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी देते हुए बताया कि तीन पहाड़ थाना अंतर्गत बभन गामा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान सुबह 5:30 बजे बोरियो से तीन पहाड़ आ रही एक चार पहिया जायलो गाड़ी नंबर W B 42A- 2525 की जांच की गई। जांच के दौरान 21 नग मोबाइल बरामद किया गया। गाड़ी पर सवार व्यक्तियों ने पूछने पर अपना नाम विशेष प्रसाद,
पिता कुमेश्वर प्रसाद साकिन, मेन कोलियरी आसनसोल (पश्चिम बंगाल), अजय नोनिया पिता निर्मल नोनिया, साकी न बाबूपुर तीन पहाड, संतोष कुमार पिता रामसूरत महतो ,साकिन महाराजपुर साहिबगंज,
पप्पू कुमार, पिता किशन रमानी, साकीन झरना टोला तीन पहाड़ साहिबगंज, बताया, तथा बरामद मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, और ना ही कोई वैद्य काग़ज़ात ही दिखा पाया।
Also read: हत्या मामले में पांच गिरफ्तार...
Also read: BJP प्रचारक कोरोना पॉजीटिव...
Also read: महिला शिकायत वॉट्सएप जारी...
Also read: 10 रुपए में मिलेगी धोती/ साड़ी...
जिस कारण पुलिस ने सभी 21 मोबाइल एवं चार पहिया गाड़ी जायलो को जप्त कर तीन पहाड़ कांड संख्या 100/20, दिनांक 22/ 10/20 धारा 414/ 12 बी, भादवी दर्ज कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक सह तीन पहाड़ थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा कर रहे थे। जबकि छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक उमेश चंद्र महतो तीन पहाड़ थाना, सहायक अवर निरीक्षक सतीश कुमार सिंह तीन पहाड़ थाना ,आरक्षी 12 उमेश कुमार, आरक्षी 153 रविंद्र कुमार पान शामिल थे।
0 Response to "साहिबगंज: 21 मोबाइल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार"
Post a Comment