साहिबगंज: दुष्कर्म मामले में एक को जेल, 12 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा...
दुष्कर्म मामले में एक को जेल
Sahibganj News: विगत 10 सितंबर को जिरवा बाड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में उन्होंने अपनी पुत्री के साथ बलात्कार की बात कही थी। इस शिकायत के मद्देनजर जीरवा बाड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने महिला के आवेदन को ध्यान में रखते हुए कांड संख्या 246/20 दर्ज करके खुद अपने नेतृत्व में एक टीम गठित कर लगातार छापेमारी करते हुए दुष्कर्मी को धर दबोचा।
दुष्कर्मी ने पूछताछ के क्रम में दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली है। दुष्कर्मी ने अपना नाम मोहम्मद इकबाल (24 वर्ष) पिता हाकिम बताया। इधर दुष्कर्मी इकबाल (अंजुमन नगर निवासी) पर धारा 376 ( ई यू ),एवं 04 पोक्सो अंकित कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
Also read: क्या सुशांत को मिलेगा न्याय?
Also read: आज 9 नए कोरोना पॉजिटिव
Also read: पान मसाला, गुटखा लदा टेंपो
Also read: स्टेडियम में पारा शिक्षक बैठक
यह जानकारी जिला अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस को संबोधित करते हुए दी। टीम को त्वरित कार्यवाही के लिए एसपी ने बधाई भी दी है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी विनोद कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, भारती कुमारी, सुमित्रा कश्यप महानंद ओझा सहित अन्य जिला बल शामिल थे।
0 Response to "साहिबगंज: दुष्कर्म मामले में एक को जेल, 12 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा..."
Post a Comment