CLOSE ADS
CLOSE ADS

रूपा तिर्की आत्महत्या मामला: कनौजिया गए जेल, आमजन जांच रिपोर्ट को नहीं मान रहे सही


Sahibganj News : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हालांकि जिले औऱ प्रदेश के लोग इसे आत्महत्या नहीं मान रहे, और ना ही जांच रिपोर्ट को सही मान रहे हैं।

roopa tirkey aatmhatya mamala : Kanaujia gaye jail, aamjan jan report ko nhi man rahe sahi

आम जन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बहरहाल इस मामले में उसके ब्वायफ्रेंड शिव कुमार कनौजिया को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

कनौजिया मूल रूप से देवघर जिले के मधुपुर का रहनेवाला है। वर्तमान में चाईबासा के टोकलो थाना में पदस्थापित था। कनौजिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएँ लगाई गई है।

रूपा तिर्की फॅमिली का ये बयाँ देखिए ☝

साथ ही जिला कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा ने चाइबासा एसपी अजय लिंडा को कनाैजिया की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। अब चाइबासा एसपी श्री लिंडा, कनाैजिया को निलंबित करेंगे। कनाैजिया चाइबासा जिला के टोकलो थाना में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "रूपा तिर्की आत्महत्या मामला: कनौजिया गए जेल, आमजन जांच रिपोर्ट को नहीं मान रहे सही"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel