CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज महिला थानेदार रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में जाँच की मांग, देखिए विडियो


Sahibganj News : पिछले दिनों साहेबगंज मुख्यालय में पदस्थापित महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्घ अवस्था में मौत हो गई।

sahibganj mahila thanedar roopa tirkey aatmhatya mamle me janch ki mang

मौत के बाद साहेबगंज सहित पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है। रूपा तिर्की की मौत पर कई तरह के सवाल जनता के बीच उठ रहे हैं जिसमे उनके कत्ल किए जाने जी चर्चा जोरों पर चल रही है।

लोगों में ये भी चर्चा है कि 2020 में बरहेट में एक ASI की हत्या कर दी गई जिसकी जांच की भी मांग की गई थी, लेकिन उनके हत्या के पीछे किसका हाथ था इसकी जानकारी आजतक जनता के सामने नहीं आ पाई।

देखिए परिजनों के किया लगाया आरोप 👆

इस बार जनता नहीं चाहती कि रूप तिर्की के हत्यारे भी ASI चंद्राय सोरेन के हत्यारों की तरह जाद घूमते रहे। जनता के अंदर रूपा तिर्की की हत्या का बहुत रोष है।

जनभावना का सम्मान करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा जी ने आरक्षी महानिदेशक को पत्र लिखकर महिला थाना प्रभाती रूपा तिर्की के बारे में लिखा कि वो एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी की तरह काम करती थी।

उनके निधन से जिलेवासी स्तब्ध है। हर कोई इस घटना से आश्चर्यचकित और अचंभित है। उनका क्रियाकलाप अच्छे थे और उनका कार्य अनुकरणीय था।


उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए डीजीपी से मांग किया कि रूपा तिर्की के मौत की उच्च स्तरीय जांच की जाए और जो भी निष्कर्ष निकले उसे जनता के बीच अवश्य रखा जाए ताकि जनता को भी सच्चाई मालूम हो सके।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज महिला थानेदार रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में जाँच की मांग, देखिए विडियो"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel