CLOSE ADS
CLOSE ADS

Big Breaking : रूपा तिर्की आत्महत्या मामला : चाईबासा के एसआई, एस. के. कनौजिया गिरफ्तार


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बहुचर्चित महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या केस के मामले को पुलिस ने लगभग सुलटा लेने का दावा किया है। आरक्षी अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि रूपा ने चाइबासा पुलिस बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर एस.के. कनाैजिया की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है।

roopa tirkey aatmhatya mamla : chaiebasa SI, S. K. kanaujiya giraftar

इसके साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने कनाैजिया को हिरासत में ले लिया है। हालांकि कनाैजिया के हिरासत में लेने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला चूँकि पुलिस विभाग से जुड़ा और हाय प्रोफइल है।

इसिलिए पुलिस पूरी तैयारी के साथ एक - एक कदम फूंक - फूंक कर आगे बढ़ा रही है। सोमवार को कनाैजिया की गिरफ्तारी की घोषणा की पुष्टि पुलिस महकमे द्वारा की जा सकती है। गिरफ्तारी के पश्चात कनौजिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विडियो में देखिए परिजनों का बयान ☝

इसके बाद रिमांड पर लेकर पुलिस कनाैजिया से पूछताछ करेगी। ज्ञात रहे कि रूपा तिर्की ने तीन मई की शाम अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद रूपा की मां ने दो महिला दारोगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जबकि बोरियो बिधायक लोबिन हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की है।


पुलिस ने जांच में दोनों दारोगा क्रमशः मनीषा कुमारी और ज्योत्सना महतो तथा बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  भी आत्महत्या की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

साथ ही आत्महत्या के लिए निजी और व्यक्तिगत कारणों को जिम्मेदार माना गया है। जबकि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कनौजिया पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। जांच में स्पष्ट हो गया है कि आत्महत्या के लिए सब इंस्पेक्टर एसके कनौजिया ने प्रेरित करने का काम किया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Big Breaking : रूपा तिर्की आत्महत्या मामला : चाईबासा के एसआई, एस. के. कनौजिया गिरफ्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel